शराब तस्करी के दो आरोपितों ने किया आत्मसमर्पण
औरंगाबाद, सितम्बर 26 -- नवीनगर, संवाद सूत्र एनटीपीसी खैरा थाना पुलिस की लगातार दबिश के बाद शराब तस्करी मामले में फरार चल रहे दो नामजद आरोपितों ने उत्पाद न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला निवासी मनीष यादव और सीटू सिंह शामिल हैं। पुलिस के अनुसार दोनों एनटीपीसी खैरा थाना कांड के नामजद आरोपित हैं। उनके खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.