ग्रेटर नोएडा, अप्रैल 26 -- उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर अवैध शराब तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोपी के पास से लाखों रुपये की अवैध शराब बरामद की गई है। पुलिस ने रविवार को बताया कि गत शनिवार को पुलिस और आबकारी विभाग की टीम को सूचना मिली कि हरियाणा से अवैध शराब की एक बड़ी खेप ट्रक के माध्यम से क्षेत्र में लाई जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने इलाके में घेराबंदी कर जांच अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध ट्रक को रोका गया और तलाशी लेने पर उसमें से 237 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद हुई। इसकी अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से ट्रक को भी जब्त कर लिया। यह भी पढ़ें- नोएडा बस अड्डे पर एयरपोर्ट जैसी सुविधाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.