रुद्रपुर, मई 19 -- सितारगंज। पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में महिला समेत तीन अवैध कच्ची शराब को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि नानकमत्ता के गांव इस्लामनगर निवासी बलविंदर सिंह को 74 पाउच अवैध शराब के साथ मैनाझुंडी चौराहा, गांव सलमती निवासी फुम्मन सिंह को 36 पाउच अवैध शराब के साथ चीकाघाट पुल और गांव ध्यानपुर निवासी कुलवंत कौर को 30 पाउच अवैध शराब के साथ सिडकुल स्थित पेट्रोल पंप के सामने अंबुजा कंपनी के पीछे से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...