शराब तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार
अल्मोड़ा, मई 12 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। इसके तहत रानीखेत कोतवाल भुवन चन्द्र जोशी के टीम के साथ डिग्री कालेज तिराहा से चिलियानौला जाने वाले कच्चे रास्ते पर गश्त की। इस दौरान आरोपी हिमांशु खाती निवासी तडी ज्यूली रानीखेत संदिग्ध हालात में दिखा। तलाशी लेने पर आरोपी से 55 पव्वे अंग्रेजी शराब के बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- देसी शराब के साथ एक दबोचा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.