देवरिया, जनवरी 6 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले से पड़ोसी प्रांत बिहार में शराब तस्करी करने वाले तस्कर एक बार फिर बड़े पैमाने पर सक्रिय हो गए हैं। शराब तस्करी का हब इन दिनों यूपी बिहार बार्डर के श्रीरामपुर व खामपार थाना क्षेत्र बन गए हैं। पहले तस्कर शराब को स्टोर कर रहे हैं और फिर छोटे वाहनों से खेप को बिहार पहुंचाया जा रहा है। 15 दिनों में दोनों थाना क्षेत्रों में पकड़ी गई शराब की खेप इसकी पुष्टि कर रही है। पहले बिहार से यूपी में शराब की खेप पहुंचती थी, लेकिन अप्रैल 2016 में बिहार सरकार ने शराब पीने व बेचने पर रोक लगा दिया। पूर्ण बंदी होने के बाद यूपी के रास्ते बिहार में शराब पहुंचने लगी। पहले हरियाणा निर्मित शराब की खेप बड़े पैमाने पर बिहार भेजी गई, लेकिन देवरिया पुलिस की सख्ती रही और बार्डर इलाके के थानों में शराब की बड़ी खेपें पकड़ी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.