आरा, मई 7 -- चांदी थाने के सलेमपुर गांव के पास से पकड़ा गया आरोपित एक देसी कट्टा और एक गोली बरामद, बाइक जब्त आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता चांदी थाने की पुलिस ने देसी शराब बनाने और बेचने के एक आरोपित को असलहे के साथ गिरफ्तार किया गया है। वह उसी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी राम मिनत सिंह का पुत्र अभिषेक कुमार है। उसे बुधवार की रात सलेमपुर गांव स्थित कुम्हरी नदी के पास एक झोपड़ीनुमा मकान से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। मौके से एक बाइक भी जब्त की गयी है। पुलिस अधीक्षक राज की ओर से गुरुवार को जारी प्रेस बयान में यह जानकारी दी गयी है।
गिरफ्तारी की जानकारी इसमें कहा गया है कि बुधवार की रात सूचना मिली कि पूर्व के कांड संख्या 5/26 के फरार अभियुक्त अभिषेक कुमार कुम्हरी नदी किनारे एक झोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.