चंदौली, मार्च 3 -- चंदौली, संवाददाता। शराब तस्करी, गुंडा एवं गैंगस्टरमें हुई कार्रवाई, कफ सिरप प्रकरण समेत बलात्कार एवं अत्याचार आदि घटनाओं के साथ ही धान खरीद में गड़बड़ी का आरोप लगा सोमवार को सांसद वीरेंद्र सिंह पार्टी नेताओं के साथ डीएम और एसपी से मिले। इस दौरान अधिकारी द्वय को पत्रक सौंपा। इसके बाद नगर स्थित चेयरमैन सुनील यादव के आवास पर हुए पत्रकारवार्ता में सांसद ने विभिन्न मुद्दों को उठाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार प्रांत से सटे बार्डर के इलाके में दलित, गरीब, अतिपिछड़े समाज के युवकों, महिलाओं का इस्तेमाल कर शराब तस्करी की जा रही है। इनके जरिए कर्मनाशा नदी पार कराकर शराब को बिहार में भेजा जा रहा है। इस संबंध में एसपी से वित्तीय वर्ष 2024-25 में बरामद शराब की खेप के साथ ही पकड़े गए तस्करों, गुंडा एवं गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई का...