बागपत, मई 8 -- बागपत। जिला जाट सभा की गुरुवार को बैठक हुई, जिसमें जिलेभर में स्कूल-कॉलेजों और मंदिरों के आसपास व अन्य स्थानों पर खोले जा रहे शराब ठेकों पर रोष जताया गया। वक्ताओं का कहना था कि शराब का सेवन करने से युवा पीढ़ी बेकार होती जा रही है। घर-घर कलह हो रहे है। कई परिवार शराब के कारण टूट चुके है। हत्याएं तक हो चुकी है। आरोप लगाया कि वे जिला प्रशासन से कई बार शराब ठेकों को बंद कराने की मांग कर चुके है, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि 11 मई को मुख्यमंत्री भगवानपुर नांगल गांव में आते है, तो उन्हें ज्ञापन सौंपा जाएगा। उनसे शराब ठेकों को बंद कराने की मांग की जाएगी। बैठक में जिलाध्यक्ष एडवोकेट सोमेंद्र ढाका, अनुज ढाका, डा. सन्नी तोमर, डा. गौरव तोमर, रोहित चौधरी आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...