बागपत, अक्टूबर 5 -- बागपत। जुलाई माह में गौरीपुर मोड स्थित शराब के ठेके पर लूटपाट करने वाला बदमाश सोमवार को मुठभेड़ में घायल हो गया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बिना नंबर बाइक, तमंचा, कारतूस और लूटी गई नकदी बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। 21 जुलाई 2026 को थाना कोतवाली बागपत क्षेत्र के अंतर्गत खेड़ा इस्लामपुर निवासी वीरेंद्र राणा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि तीन बदमाशों ने उनकी कंपोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान में घुसकर सेल्समैन को पिस्टल दिखाकर डराया-धमकाया और शराब की बोतलें, बीयर की पेटियां और बिक्री की रकम लूटकर फरार हो गए थे। यह भी पढ़ें- बागपत : शराब के ठेके पर लूट करने वाला बदमाश मुठभेड़ में घायल सीओ बागपत सकुन्या शर्मा ने बताया कि सुबह चेकिंग के दौरान पुलिस टीम की सूजरा-स...