शराब ठेके पर पैकिंग खोलकर बिक्री का वीडियो वायरल
फतेहपुर, मई 26 -- गाजीपुर। कस्बे के बहुआ रोड बाईपास स्थित देशी शराब ठेके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कथित रूप से ठेका सुबह सात बजे से खुला दिखाई दे रहा है और पैकिंग खोलकर शराब बेचने का दावा किया जा रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खुले में शराब बेचने से मिलावट की आशंका रहती है, जिससे लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। मामले को लेकर आबकारी विभाग में भी चर्चा बनी हुई है। आबकारी इंस्पेक्टर रमेश सिंह ने बताया कि पैकिंग खोलकर शराब बेचना नियम के खिलाफ है। वीडियो की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.