फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 22 -- सिवारा, संवाददाता। रौकरी गांव में रविवार को महिलाएं गांव में खुले शराब ठेके को लेकर बिफर गयीं। ठेके का घेराव करते हुए महिलाओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। शराब ठेके को गांव से बाहर हटाने की मंाग की।महिलाओं के गुस्से को देखते हुये पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिलाओं से बात की और उन्हें समझा बुझाकर घरों के लिए भेज दिया। कहा कि यह जो समस्या है उसे बड़े अधिकारियों के सामने रखें तभी इसका समाधान संभव है। रौकरी गांव में शराब का ठेका खुला हुआ है। इसका गांव की महिलाओं ने विरोध कर दिया। दर्जनों महिलाएं बच्चों सहित शराब ठेके पर पहुंच गयीं। घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिलाओं का आरोप है कि गांव में शराब का ठेका ठीक नहीं है। इसी ठेके से लोग शराब खरीदकर पीते हैं और झगड़े के बीच मारपीट करते हैं। कई परिवार बर्बाद हो गए हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.