औरैया, जून 29 -- थाना क्षेत्र के जुहीखा स्थित देसी शराब ठेके के सेल्समैन के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। महेवा निवासी रमेशचंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह जुहीखा स्थित देसी शराब ठेके पर सेल्समैन है। आरोप है कि 22 जून की रात करीब 9:10 बजे अमित सेंगर और शेखर दुकान में घुस आए। दोनों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। यह भी पढ़ें- दुकान पर सामान लेने गए युवक व उसके भाई पर लाठी-डंडों से हमला थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर ...