बागपत, अप्रैल 14 -- बागपत। चांदीनगर थाना क्षेत्र के चमरावल गांव में शराब ठेके के विरोध में ग्रामीणों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर हंगामा-प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। एडीएम को शिकायती पत्र सौंपते हुए गांव में खोले गए शराब ठेके को बंद कराने की मांग की। मांग के पूरा न होने पर आंदोलन का बिगुल बजा देने की चेतावनी दी। अधिकारियों ने दो दिनों के भीतर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। सोमवार को ग्रामीण ग्राम प्रधान केशव त्यागी और केटी विंग संस्थापक कुलदीप त्यागी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां उन्होंने हंगामा प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। शराब ठेके को स्थायी रूप से बंद कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- प्रशासनिक लापरवाही से अधूरी पड़ी योजनाएं, वर्षों बाद भी नहीं हुई कार्रवाई ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2021 में देसी शराब पीने से गांव में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.