शराब ठेके के पास पानी भरे खेत में मिला युवक का शव, ममेरे भाई से पूछताछ
शाहजहांपुर, जून 26 -- खुटार, संवाददाता। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के युवक का शव गुरुवार सुबह खुटार के खमरिया गदियाना गांव के पास पानी भरे खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने फिलहाल किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मिश्रीपुर गांव निवासी राजेश कुमार जाटव का पुत्र सतेंद्र कुमार जाटव (20) मंगलवार को खुटार क्षेत्र के बिजौरा बिजौरिया गांव स्थित अपने नाना छोटेलाल के घर आया था। परिजनों के अनुसार बुधवार को वह अपने ममेरे भाई प्रताप कुमार के साथ टहलने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बावजूद उसका पता नहीं चल सका. यह भी पढ़ें- शराब ठेका के पास मिला युवक का शव शव की पहचान गुरुवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे ग्रामीणों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.