शराब ठेके के पास अचेत मिले अधेड़ की मौत
इटावा औरैया, मई 19 -- बकेवर। थाना क्षेत्र के ग्राम व्यासपुरा निवासी एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह मंगलवार सुबह गांव के पास स्थित देशी शराब ठेके पर गया था, जहां कुछ देर बाद वह अचेत अवस्था में पड़ा मिला। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
घटना का विवरण ग्राम व्यासपुरा निवासी चौकीदार रामप्रकाश कठेरिया ने बताया कि उनका 48 वर्षीय बेटा धर्मेन्द्र मंगलवार सुबह करीब आठ बजे महासिंघपुरा गांव के पास स्थित देशी शराब ठेके पर शराब पीने गया था। कुछ देर बाद राहगीरों ने उसे ठेके के पास अचेत अवस्था में पड़ा देखा। सूचना गांव पहुंचने पर परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे इलाज के लिए 50 शैया अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने धर्मेंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.