शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन
वाराणसी, जून 6 -- दानगंज (वाराणसी)। चोलापुर थाना क्षेत्र के महदा गांव में शराब के नशे में एक व्यक्ति ने पत्नी और बच्चों से मारपीट की थी। इस घटना के बाद गांव की महिलाएं शुक्रवार को आंदोलित हो गईं। गांव स्थित शराब ठेके को हटाने की मांग के लिए प्रदर्शन किया। शुक्रवार को दुकान नहीं खुली। शराब ठेके के पास ही एक व्यक्ति ने नशे में अपनी पत्नी रेखा से मारपीट की थी। इसके बाद अपनी ही झोपड़ी में आग लगा दी थी। जान बचाने के लिए पत्नी ने बच्चों के साथ किसी तरह जान बचाई। इसके बाद भी पति ने पत्नी और बच्चों की पिटाई की। यह भी पढ़ें- शराब ठेका बंद कराने को महिलाओं ने लगाई गुहार प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में रूपा, आरती, रेनू, मधुबाला, सरिता, मनोरमा, किरण, पिंकी, अनीता, उषा, हीरावती, रेखा, अंजू, बेबी, फूलकुमारी, मंजू, उर्मिला और पुष्पा आदि थीं।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.