शराब ठेके के खिलाफ महिलाएं एकजुट
गुड़गांव, मई 11 -- रेवाड़ी, अशोक वधवा। बावल के गांव बाधौज के निकट खेत में खोले गए शराब ठेके के खिलाफ गांव की महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने शराब ठेके को बंद करने के लिए प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। महिला खुशी, मनीषा, सविता, पूनम, सुमन, लक्ष्मी ने कहा कि गांव के पास शराब ठेका खोले जाने से स्कूली बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है। इसकी शिकायत महिलाओं ने सोमवार को बावल के मिनी सचिवालय स्थित समाधान शिविर में पहुंचीं। इस शराब ठेके को स्थानांतरित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि दो दिन में प्रशासन की साकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो वे सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगी। यह भी पढ़ें- स्कूल के पास शराब की दुकान का विरोध -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.