फरीदाबाद, अप्रैल 19 -- पलवल, अजित कुमार। कैंप थाना अंतर्गत किठवाड़ी पुल के पास शमशाबाद में आपसी रंजिश के तहत एक शराब ठेकेदार पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में ठेकेदार को गंभीर चोटें आई हैं। कैंप थाना पुलिस ने शनिवार को पीड़ित के बयान पर करीब आठ-दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, चांदहट गांव के रहने वाले शिकायतकर्ता राकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह किठवाड़ी पुल के नीचे शराब ठेके में साझेदार है। 13 अप्रैल की शाम जब वह ठेके के बाहर खाली जगह पर रुका था, तभी वहां पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उसे घेर लिया। राकेश का आरोप है कि हमलावर अवैध शराब बेचने का काम करते हैं और उन्होंने एक सोची-समझी साजिश के तहत उस पर हमला किया।विकास ने जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर कुल्हाड़ी से सीधा वार किया। दिगंबर और ललित उर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.