शराब ठेका हटाने के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 29 -- शमसाबाद, संवाददाता। जैतपुर मार्ग का शराब ठेका हटाए जाने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। ग्रामीणों ने शराब ठेका हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने इसको लेकर जिलाधिकारी को एक पत्र भेजा है जिसमें ठेका हटवाये जाने की मांग की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के पास शराब का ठेका होने से महिलाओं और छात्राओं को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए यहां से शराब ठेका हटाया जाये। शराब ठेके को गांव से दूर अन्य स्थान पर खुलवाया जाये जिससे कि गांव के लोगों को कोई दिक्कतें न हो सकें। शिकायत करने वालों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। ग्रामीणों ने कहा कि जितनी जल्दी हो सके इसके हटवाया जाये जिससे कि हम लोगों को राहत मिल सके। इससे माहौल खराब हो रहा है।ग्रामीण बोले-मुख्य रास्ते से निकलने में ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.