उरई, अप्रैल 16 -- कोंच। संवाददाता कोंच के ग्राम जखौली गांव की महिलाओं ने शराब हटाए जाने की मांग को लेकर उप जिलाधिकारी ज्योति सिंह को शिकायती पत्र दिया। इसमें उन्होंने बताया कि आबादी वाले क्षेत्र में शराब का ठेका खुला हुआ है ।जिसके कारण हम लोगों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। शराब ठेके से सामाजिक सुरक्षा पर खतरा पैदा हो रहा है, क्योंकि ठेके के आसपास दिनभर और आसामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। जिसके कारण बच्चों औऱ छात्राओं का वहां से निकलना मुश्किल हो गया है। यह शराब ठेका मानकों की धज्जियां उड़ाते हुए स्कूल व मंदिर से 8 सौ मीटर की दूरी पर स्थित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.