बांदा, मार्च 18 -- बांदा। संवाददाता कालिंजर में देसी शराब ठेके में घुसे चोरों ने साढ़े तीन लाख रुपये चोरी कर लिए। अपनी पहचान छिपाने के लिए यहां लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। ठेके के अनुज्ञापी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।कालिंजर कस्बा के बस स्टैंड में देशी शराब की दुकान है। बीती रात 10 बजे के बाद दुकान के पीछे से घुसे चोरों ने गुल्लक में रखे नगद रुपये चोरी कर लिए। शराब की बोतलों का बार कोड स्कैन करने वाली मशीन भी ले गए। इसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई गई है। चोरों ने पहचान छिपाने के लिए यहां लगे सीसी टीवी कैमरे तोड़ दिए। गौरतलब है कि घटना के समय दुकान का सेल्समैन दुकान में मौजूद था लेकिन इसके साथ कोई मारपीट नहीं की गई हैं। गिरवां थानाध्यक्ष सुखराम सिंह ने बताया कि शराब ठेका अनुज्ञापी की तहरीर पर 3 लाख 58 हजार 600 रुपये की चोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.