मथुरा, दिसम्बर 16 -- थाना कोसीकलां पुलिस टीम ने शराब के ठेके से चोरी करने के आरोप में बाल अपचारी को पकड़ा। उसके कब्जे से चोरी की रकम 22110 रुपये बरामद कर नियमानुसार कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक कोसीकलां अजय कौशल ने बताया कि 13 दिसंबर को शराब के ठेके से 39900 रुपये चोरी हो गये थे। इसकी जानकारी होने पर ठेका संचालक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार को उप निरीक्षक रजनीश नैन, संदीप सिंह पुलिस टीम के साथ वांछितों की तलाश में गश्त पर थे। सुबह करीब दस बजे गांव कामर से लालपुर वाले मार्ग से चेकिंग के दौरान बाल अपचारी को हिरासत में लेकर थाने ले गये। उसके कब्जे से चोरी की गयी रकम में से 22110 रुपये बरामद कर नियमानुसार कार्रवाई की। ऑनलाइन गेम में हारने पर बुरका पहन की थी ठेका से चोरी थाना प्रभारी निरीक्षक कोसीकलां अजय कौशल ने बताया कि पकड़े गये बाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.