मेरठ, अप्रैल 9 -- बंटी जीरा शराब में पोटेशियम साइनाइड मिलाकर भाई की हत्या की साजिश रचने के मामले में पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए देसी शराब ठेके से जुड़े लोगों पर भी कार्रवाई शुरू कर दी है। अब ठेका संचालक के पुत्र और सेल्समैन के खिलाफ अवैध तरीके से शराब बिक्री करने पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस जांच में सामने आया कि सरधना रोड स्थित देसी शराब की दुकान पर निर्धारित समय से पहले और बाद में भी शराब बेची जा रही थी। सीसीटीवी फुटेज में दो अप्रैल की रात व्यक्ति को एक पेटी शराब खरीदकर ले जाते हुए देखा गया, जबकि उस समय बिक्री प्रतिबंधित होती है। बताया गया कि दुकान का लाइसेंस जयपाल सिंह के नाम पर है, लेकिन संचालन मिंटू अहलावत और आशीष द्वारा किया जा रहा था।आरोप है कि यहां नियमों को दरकिनार कर लगातार थोक में शराब बेची जा रही थी, जिससे कस्बे मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.