फिरोजाबाद, दिसम्बर 26 -- शराब के ठेके में लाभ कमान की बात कहकर एक युवक ने 26 लाख रुपये ले लिए और अब कोई मुनाफा नहीं दे रहा। आरोपी की पत्नी के नाम से शराब का ठेका संचालित है। आरोपी, उसकी पत्नी और तीन अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना लाइनपार में मोहित राठौर पुत्र अशोक कुमार निवासी यमुना रोड, राठौर आयरन ट्रेडर्स, राम नगर ने मुकदमा दर्ज कराया है कि संतोष राठौर पुत्र वि‌द्याराम, रुबी देवी पत्नी संतोष राठौर, निवासी नींबू वाला गेट थाना रसूलपुर और तीन अन्य लोगों ने उसके साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी की है। मोहिन के अनुसार संतोष राठौर से उसके व्यवसायिक संबंध थे और इन्ही संबंधों के कारण संतोष व उनकी पत्नी रुबी ने अपने शराब के ठेके को लेकर रुपये निवेश करने व अर्जित धन में से मुनाफे को आधा-आधा बांटने का आश्वासन दिया था। उससे 26 लाख रुपये भी बैं...