फिरोजाबाद, अप्रैल 7 -- शिकोहाबाद क्षेत्र में लोगों के बीच बढ़ती शराब की लत कई घरों में आए दिन झगड़े, मारपीट का कारण बन रही है। महिलाएं परेशान हो चुकी हैं। शराब ठेके के विरोध में डाहिनी गांव की महिलाओं ने शराब के ठेके पर जमकर हंगामा किया। मंगलवार सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। गुस्साई महिलाओं का आरोप है कि गांव डाहिनी में ग्रामीण शराब के ठेके पर शराब पीकर घर में मारपीट, क्लेश कर रहे हैं। जिससे घरों की महिलाओं ने शराब के ठेके पर पहुंचकर सोमवार की देर रात हंगामा कर दिया। महिलाओं ने ठेके पर ईंटें मारकर नारेबाजी शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि शराब का विरोध जैसी कोई बात नहीं है। शराब की दुकान के स्वामी, ठेकेदार का दुकान खाली कराने को लेकर विवाद है। दोनों पक्ष को बुलाकर बात की जा रही है। जिससे समस्या का समाधा...