आगरा, अप्रैल 2 -- शहर के गंगेश्वर कॉलोनी इलाके में शराब की दुकान के विरोध में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। काफी संख्या में महिला पुरुष एकत्रित हो गए और सड़क पर जाम लगा दिया। जानकारी मिले ही पुलिस पहुंच गई और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। प्रदर्शनकारी महिलाओं की मानें तो घनी आबादी में स्कूल के निकट शराब ठेका संचालित किए जाने से सामाजिक माहौल खराब होगा। महिलाओं ने चेतावनी दी कि मोहल्ले में शराब का ठेका संचालित हुआ तो आंदोलनात्मक कदम उठाया जाएगा। प्रदर्शन की वजह से सड़क पर वाहन चालकों को भी दिक्कतें हुईं। सूचना मिलने पर स्थानीय जनप्रतिनिधि के अतिरिक्त प्रभारी आबकारी निरीक्षक एवं थाना कोतवाली से पुलिस उपनिरीक्षक ने मौके पर जाकर प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर आश्वासन दिया कि उक्त दुकान पूर्ववत निर्धारित स्थल पर ही चलेगी और नियम-व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.