आजमगढ़, जून 25 -- रानी की सराय, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय बाजार के पटेल नगर में शराब ठेके के समीप गुरुवार की सुबह युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी होते ही आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।रानी की सराय थाना क्षेत्र के साकीपुर गांव निवासी 25 वर्षीय रमाकांत तिवारी बुधवार की शाम घर से निकले थे। देर रात तक घर न पहुचने पर मां ने आस-पास पता किया, लेकिन पता नहीं चला। पटेल नगर हसनपुर मार्ग पर स्थित शराब ठेक के समीप गुरुवार को सुबह युवक का शव मिला। स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। मृतक के पास मौजूद बैंक पासबुक के आधार पर शव की शिनाख्त कर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि शव देखने से नशे की हालत में गिरने से चोट लगने से मृत्...