बगहा, फरवरी 23 -- सिकटा,एक संवाददाता। बलथर थाने के धनकुटवा गांव से पुलिस ने सोमवार को चुलाई शराब समेत एक धंधेबाज को धर-दबोचा। गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान धनकुटवा गांव के स्वर्गीय कान्ति दास के पुत्र रामबालक दास (52) के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष लालदेव दास ने बताया कि रात्रि गश्ति में पुलिस धनकुटवा गांव की ओर गई थी।इसी बीच शराब बेचने की सूचना मिला।सूचना मिलते ही छापेमारी के लिए पुलिस टीम पहुंचा। धंधेबाज पुलिस को देखकर शराब लेकर भागने लगा।जिसे खदेड़कर पकड़ लिया गया। उसके पास से गैलन में रखे गए बारह लीटर चुराई शराब जब्त किया गया। पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार धंधेबाज को न्यायिक हिरासत में भेज दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.