जहानाबाद, मार्च 23 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। पुलिस प्रशासन के द्वारा की जा रही छापेमारी के क्रम में अलग-अलग स्थानों से शराब बनाने के कई मामले पकड़े गए। खबर के अनुसार धंधेबाजों ने महुआ शराब बनाने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी की थी। खेत, बधार एवं महादलित टोले में जरकिन और गैलानों में जावा महुआ छुपाकर रखा गया था। सर्च अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने तकरीबन 1500 किलो जावा महुआ पाया जिसे विनष्टकिया गया। सोमवार को एसपी अपराजित लोहान के हवाले से दी गई जानकारी के अनुसार छापेमारी के क्रम में 40 लीटर निर्मित महुआ शराब भी जप्त की गई। फरार अभियुक्त और वारंटी को पकड़ने के लिए की जा रही छापेमारी के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर पूर्व से दर्ज मामले में एक अपहृत महिला को बरामद करने में पुलिस ने सफलता हासिल की। इस संबंध में अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.