नई दिल्ली, मार्च 20 -- Bihar Liquor Ban: बिहार के कटिहार जिले में शराबबंदी कानून के तहत चल रही कार्रवाई के दौरान दो सरकारी विभागों के कर्मी भिड़ गए। मद्य निषेध विभाग और रेलवे जीआरपी के बीच विवाद हो गया। मामला उस समय फंसा जब मद्य निषेध विभाग की टीम ट्रेन में शराब जब्त करने पहुंची थी। उत्पाद टीम को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर उत्पाद टीम कार्रवाई करने रेलवे परिसर पहुंची थी। इसी दौरान वहां पहुंची जीआरपी टीम के साथ शुरू हुई कहासुनी जो देखते ही देखते झड़प में बदल गई। आरोप लगाया गया है कि जीआरपी के पुलिस कर्मियों ने मद्य निषेध टीम के साथ मारपीट की। इस घटना में मद्य निषेध विभाग के सिपाही देव शंकर झा घायल हो गए जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। उन्होंने बताया कि स्टेशन पर शराब की सूचना मिलने पर उत्पाद विभाग की टीम कटिहार रेलवे स्टेशन...