दरभंगा, जनवरी 1 -- घनश्यामपुर पुलिस ने नववर्ष से पहले शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सोमवार की देर रात 1260 बोतल नेपाली मामाश्री शराब जब्त की थी। यह शराब थाना क्षेत्र के बसौली और गनौन गांव के बीच खोड़ागाछी में पुआल के नीचे छिपाकर रखी गई थी। इस मामले में बसौली गांव निवासी परमानंद मंडल उर्फ प्रिंस मंडल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सोमवार की देर रात कार्रवाई के दौरान तस्कर कुहासे का फायदा उठाकर फरार हो गया था। हालांकि घनश्यामपुर पुलिस ने मंगलवार की देर रात उसे अलीनगर थाना क्षेत्र के अंदौली से गिरफ्तार कर लिया। परमानंद मंडल बसौली निवासी कमलेश मंडल का पुत्र बताया जाता है। घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि नेपाली शराब बरामद होने के बाद तस्कर गांव छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस को सूचना मिली कि वह अ...