मुंगेर, अप्रैल 23 -- हेमजापुर,संवाद सूत्र। हेमजापुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की रात गंगा घाट किनारे छापेमारी कर देसी शराब बरामद करने के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से एक नाव भी जब्त की तथा करीब 10 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोरे कुमार पिता सातो महतो, साहेब महतो पिता बच्चू महतो और कुंदन महतो पिता सुधीर महतो के रूप में हुई है। तीनों हेमजापुर चांद टोला के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि, शराब माफिया गंगा किनारे ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। इस पर पुलिस टीम पहले से ही घाट किनारे घात लगाकर बैठी थी। यह भी पढ़ें- देसी शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार जैसे ही नाव गंगा किनारे पहुंची, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान चार लीटर देसी शराब...