मधुबनी, दिसम्बर 31 -- घोघरडीहा,निज संवाददाता। स्थानीय पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना पर कारवाई कर झाड़ी में छुपा कर रखे नेपाली शराब को जब्त किया है। प्रभारी थानाध्यक्ष सन्तोष कुमार के अनुसार नगरपंचायत वार्ड चार स्थित मुसहरी टोल से झाड़ी में छुपा कर रखे एक बोरा से 30 बोतल प्रति( बोतल 300 एमएल) नेपाली शराब जब्त की गयी है। वहीं पुलिस की भनक लगते ही तस्कर भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त शराब को विधिवत प्रक्रिया कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं तस्कर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.