शराब छुड़ाने की दवा देती थी पत्नी, इसलिए मार डाला; रीना हत्याकांड में बोला पति
नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- रामपुर जिले के भूबरा मुस्तेहकम के मजरा सीतारामपुर में सोमवार शाम हुई रीना हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार शराब की लत छुड़ाने के लिए पत्नी द्वारा खाने-पीने में दवा मिलाए जाने से गुस्साए पति धर्मेंद्र सैनी ने सिलबट्टे से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह दोनों मासूम बच्चों को शव के साथ कमरे में बंद कर फरार हो गया। पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रीना का विवाह 30 नवंबर 2021 को धर्मेंद्र के साथ हुआ था। दंपती के दो बच्चे हैं। मृतका के भाई शुभम सैनी की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।शराब छुड़ाने की कोशिश कर रही थी पत्नी कोतवाल अनुपम शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र को धनौरी के पास सेंट मैरी स्कूल के सामन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.