शराब छापेमारी में पुलिस पर हमला करने वाले एक आरोपी गिरफ्तार,भेजे गए जेल
कटिहार, जुलाई 10 -- फलका।एक संवाददाता फलका थाना क्षेत्र के गिरयामा आदिवासी टोला में बीते दिनों शराब के विरुद्ध छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला कर पुलिसकर्मियों को जख्मी करने एवं सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।मामले में थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने बताया कि बीते दिनों गिरयामा आदिवासी टोला में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव और हमला कर दिया था,जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे और सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। मामले में पुलिस ने 11 नामजद एवं 40 अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया था।जिसको लेकर गुरुवार को छापेमारी कर गिरयामा गांव निवासी मधु हांसदा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।थानाध्यक्ष ने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.