अररिया, दिसम्बर 7 -- पलासी, एक संवाददाता पलासी थाना पुलिस ने छापेमारी के दौरान अवैध शराब बेचने के मामले में कई कांडों में वांछित एक आरोपित को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में अररिया भेज दिया। यह जानकारी पुलिस अवर निरीक्षक रौशन कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि न्यायालय भेजे गये आरोपित में सुशील कुमार यादव साकिन कचना कनखुदिया शामिल हैं। इन पर पलासी थाना में केस दर्ज है। तीनों मामले अवैध रूप से शराब बेचने का मामला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.