शराब घोटाले में CBI जांच की मांग को लेकर राज्यपाल से मिले मरांडी, ACB जांच पर उठाए सवाल
रांची, मार्च 31 -- झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश में हुए कथित शराब घोटाले को लेकर राज्य सरकार और ACB (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) पर गंभीर सवाल उठाए हैं। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार सेउन्होंने मंगलवार को इस मुद्दे को लेकर मुलाकात की और इस दौरान उन्हें एक पत्र सौंपा, जिसमें मरांडी ने लगभग 750 करोड़ रुपए के इस घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग की। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने ACB पर आरोप लगाया कि वह आरोपियों को बचाने के लिए जानबूझकर चार्जशीट दाखिल नहीं कर रही है। राज्यपाल से मुलाकात के दौरान मरांडी ने आरोप लगाया कि ACB जानबूझकर इस मामले में चार्जशीट (आरोप पत्र) दाखिल नहीं कर रही है ताकि रसूखदार आरोपियों को बचाया जा सके। उन्होंने राज्यपाल को बताया कि इस मामले में गिरफ्तार किए गए 17 आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.