रांची, अप्रैल 24 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड शराब घोटाले में आरोपी पुणे स्थित मानव संसाधन आपूर्ति कंपनी सुमित फैसिलिटी के निदेशक अमित प्रभाकर सालुंके की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने एसीबी को तीन सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। सालुंके ने याचिका में कहा है कि झारखंड शराब घोटाले में आरोपी बनाए गए अमित प्रभाकर सालुंके को पूर्व में विजिलेंस की फाइनल रिपोर्ट ट्रू में क्लीन चिट मिल चुकी है। इसके बावजूद एसीबी ने उनके खिलाफ साक्ष्य होने का दावा करते हुए मुकदमा चलाने का आग्रह किया है। अमित प्रभाकर सालुंके ने अदालत से कहा है कि जब उन्हें पहले ही क्लीन चिट दी जा चुकी है, तो उनके खिलाफ चल रही पूरी कार्रवाई निरस्त की जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...