रांची, मार्च 20 -- रांची, विशेष संवाददाता। सुप्रीम कोर्ट में आईएएस अधिकारी विनय चौबे समेत तीन आरोपियों की जमानत याचिका पर अब 25 मार्च को सुनवाई होगी। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि एसीबी की ओर से देर शाम शपथ पत्र दाखिल किया गया है। प्रार्थियों ने जवाब देने के लिए समय देने का अनुरोध किया। इसके बाद कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 25 मार्च की तिथि निर्धारित कर दी। विनय चौबे के साथ सुधीर सिंह और विनय प्रताप ने भी जमानत याचिका दाखिल की है। सुनवाई के दौरान सुधीर सिंह की ओर से उनके गंभीर रूप से बीमार होने की बात भी कही गई। बता दें कि एसीबी ने 20 मई 2025 को तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय कुमार चौबे को गिरफ्तार किया था। उन पर उत्पाद नीति 2022 के तहत फर्जी बैंक गारंटी के आधार पर कंपनियों को काम दिलाने और सरकार को आर्थिक नुकसान पह...