नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आंध्र प्रदेश के कथित शराब घोटाले के मामले में पूछताछ के लिए वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री अंबाती रामबाबू को समन भेजा है। रामबाबू को ईडी के हैदराबाद जोनल ऑफिस में 4 नवंबर को पेश होने और कथित आंध्र प्रदेश शराब घोटाले के संबंध में अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है। ईडी का यह कदम, आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री कारुमूरी वेंकट नागेश्वर राव के बेटे कारुमूरी सुनील कुमार की गिरफ्तारी के लगभग नौ महीने बाद उठाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...