शराब घोटाले के मुख्य आरोपी को सुप्रीम कोर्ट से राहत
रांची, मई 20 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड के चर्चित शराब घोटाले के मुख्य आरोपी और भाटिया वाइंस एंड कंपनी के संचालक भूपेंद्र पाल सिंह भाटिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए अगली सुनवाई तक किसी भी प्रकार की पीड़क कार्रवाई पर रोक लगा दी है। शीर्ष अदालत ने एसीबी को नोटिस जारी करते हुए मामले की अगली सुनवाई 31 जुलाई को निर्धारित की है। सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने भूपेंद्र पाल सिंह भाटिया को जांच में सहयोग करने का निर्देश भी दिया। इससे पहले झारखंड हाईकोर्ट ने भूपेंद्र पाल सिंह भाटिया की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.