रांची, अप्रैल 13 -- रांची, विशेष संवाददाता। शराब घोटाला मामले में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद नवीन केडिया ने झारखंड हाईकोर्ट में नियमित जमानत याचिका दाखिल की है। मामले पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति अनुभा रावत चौधरी की अदालत ने केस डायरी पेश करने का निर्देश दिया है। साथ ही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) को मामले की वर्तमान स्थिति से संबंधित पूरी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है। नवीन केडिया को एसीबी ने 12 मार्च को गिरफ्तार किया था। गोवा की अदालत से ट्रांजिट बेल मिलने के बाद भी उनकी गिरफ्तारी को लेकर प्रक्रिया जारी थी। बाद में उन्हें रांची से गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- जमीन फर्जीवाड़ा केस में अशोक नायक को जमानत नहीं नवीन केडिया पर पूर्व उत्पाद नीति के दौरान झारखंड में निम्न गुणवत्ता वाली देसी शराब की आपूर्ति कराने का आरोप है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.