नई दिल्ली, मार्च 9 -- दिल्ली हाईकोर्ट ने आज दिल्ली शराब नीति केस में सीबीआई की उस अपील पर सुनवाई की जिसमें दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और 21 अन्य को बरी करने वाले ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई है। जस्टिस स्वर्णकांत शर्मा सीबीआई की दलीलें सुनने के बाद केजरीवाल समेत सभी 23 आरोपियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अगली सुनवाई 16 मार्च को होनी है। सीबीआई की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता इस मामले में पेश हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...