रांची, अप्रैल 1 -- रांची। झारखंड में शराब घोटाले में जेल में बंद आरोपी कारोबारी नवीन केडिया की जमानत याचिका पर बुधवार को एसीबी के विशेष न्यायाधीश ओंकार नाथ चौधरी की अदालत में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की अंतिम दलीलें सुनने के पश्चात अदालत ने अपना आदेश सुरक्षित रख लिया। अदालत सात अप्रैल को आदेश सुनाएगी। एसीबी ने काफी मशक्कत के बाद 10 मार्च को गिरफ्तार किया है। झारखंड स्टेट बेवरेजेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड की शराब की दुकानों को मैनपावर सप्लाई करने के लिए रखी गई दो प्लेसमेंट एजेंसियों की बैंक गारंटी फर्जी पाई गई। जांच के बाद एसीबी ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की, जिसमें नवीन केडिया का नाम भी सामने आया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.