फरीदाबाद, जुलाई 25 -- फरीदाबाद, सरसमल। सूरजकुंड क्षेत्र में शराब गोदाम पर हुई फायरिंग और डकैती के मामले में पुलिस ने पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर वारदात में इस्तेमाल हथियार उपलब्ध कराने का आरोप है। अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने उसे उत्तर प्रदेश के एटा जिले से पकड़ा। पुलिस के अनुसार 18 मार्च 2025 को सूरजकुंड क्षेत्र में स्थित शराब ठेके के पीछे बने गोदाम पर बदमाशों ने फायरिंग कर 1.60 लाख रुपये और शराब की एक पेटी लूट ली थी। इस मामले में गांव अनंगपुर निवासी प्रदीप की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी बृजेश ने वारदात में शामिल मुख्य आरोपी विजय फौजी को दो देसी कट्टे उपलब्ध कराए थे। विजय फौजी का बृजेश के परिवार से परिचय था और इसी दौरान दोनों के बीच संपर्क बना था। पुलिस न...