रामपुर, जनवरी 5 -- ढकिया चौकी क्षेत्र के गांव नरेंद्रपुर में शराब पीने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। दोनों ओर से चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। बताया जा रहा है कि गांव निवासी गुड्डू अपने दो साथियों के साथ जगदीश के घर के सामने लगे नल पर बैठकर शराब पी रहा था। जगदीश ने विरोध किया, जिससे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कहासुनी के बाद तैश में आए दोनों पक्षों के बीच लोग एक-दूसरे से भिड़ गए। इस दौरान बचाव में आई जगदीश की पत्नी यामिनी भी झगड़े की चपेट में आ गई। तीनों जख्मी हो गए। घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.