औरैया, फरवरी 13 -- अजीतमल, संवाददाता। बारात के दौरान शराब को लेकर हुए विवाद में एक युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पूर्वा हरसहाय निवासी विपुल राजपूत ने बताया कि 10 फरवरी की रात बारात मुरादगंज गेस्ट हाउस जा रही थी। रास्ते में कुछ बारातियों ने शराब लेने की जिद की, चालक द्वारा मना करने पर विवाद हो गया। बाद में आरोप है कि प्रियांशु ठाकुर, ऋषभ, शनि और राजेश उर्फ भूरे गेस्ट हाउस पहुंचे और लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.