शराब को लेकर बरहमोरिया में पुलिस एवं उत्पाद विभाग का छापा
गिरडीह, जून 25 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। अवैध शराब को लेकर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरहमोरिया गांव में मुफस्सिल पुलिस एवं उत्पाद विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो की अगुवाई में लगभग डेढ़ घंटे तक बरहमोरिया में शराब विरोधी अभियान चलाया गया। मुफस्सिल थाना एवं उत्पाद विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान मुफस्सिल थाना के कई पुलिस पदाधिकारियों, उत्पाद विभाग के पदाधिकारी एवं महिला एवं पुरूष जवान शामिल थे। छापामारी से पूर्व बरहमोरिया गांव पहुंचते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी ने छापामारी टीम में शामिल पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को छापामारी को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश व मागदर्शन किया। इसके बाद टीम गांव में छापामारी शुरू की। छापामारी के दौरान बरहमोरिया गांव के अवैध महुआ शराब के कारोबार से जुड़े लगभग आधा दर्जन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.