शराब को लेकर परिवार में कहासुनी पर लगाई थी फांसी
फिरोजाबाद, मार्च 10 -- थाना रामगढ़ क्षेत्र में युवक ने पारिवारिक विवाद में फांसी लगाई थी। वह लकड़ी का काम करता था। शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुरुषोत्तम बिहार निवासी राजू शर्मा 45 वर्ष पुत्र इंद्रपाल इस समय अर्जुन के मकान में किराए पर रहता था। वह काठ बाजार में लकड़ी का काम करता था। वह शराब पीने का आदी था। वह सोमवार को अपने साथी के यहां गया। वहा शराब के नशे में जमकर डांस किया। बाद में वह डांस करते ही वहां से चला गया। वहा से सीधे घर चला गया। शराब पीने को लेकर घर में कहासुनी हो गई। उसने शाम को फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। उसके 3 बेटे अमन 17 वर्ष, पवन 15 वर्ष, प्रियांश 12 वर्ष तथा एक बेटी है। वह बेटी की शादी कर चुका है। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.