शराब को लेकर दोस्त की हत्या, शव 3 किमी दूर फेंका, तीन गिरफ्तार
रांची, मई 10 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची पुलिस ने 21 दिन पहले टाटीसिलवे थाना क्षेत्र में युवक अभिजीत तिवारी हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। शराब पीने को लेकर हुए विवाद में उसके दोस्तों ने ही वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद स्कूटी से ले जाकर शव को घटनास्थल से तीन किमी दूर फेंक दिया था। शव को पुलिस टीम ने 19 अप्रैल को सिपाही पुल के पास से बरामद किया था। मामले में पुलिस ने पुरुलिया रोड के विशाल राम, पत्थलकुदवा के सन्नी मिंज व नामकुम के आकाश सुजय बेक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस के समक्ष जुर्म स्वीकार किया है। ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने शनिवार को बताया कि 19 अप्रैल को टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के सिपाही पुल के पास से शव बरामद हुआ था। एसएसपी के निर्देश पर मुख्यालय वन डीएसपी अमर पांडेय के नेतृत्व में एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.